फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 schools did not upload marks

15 माध्यमिक विद्यालयों ने नहीं अपलोड किए बोर्ड परीक्षार्थियों के अंक

Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
15 schools did not upload marks
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षार्थियों की पूर्व कक्षाओं व प्री-बोर्ड का प्राप्तांक अपलोड करने में 15 माध्यमिक विद्यालयों ने शिथिलता दिखाई है। निर्धारित तिथि तक वेबसाइट पर अंक अपलोड नहीं किए गए। इस वजह से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के कक्षा 10 व 12 के छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा व उनकी कक्षा नौ व 11 के छमाही व वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने थे। इसके लिए 24 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इसी आधार पर परीक्षार्थियों के परीक्षाफल तैयार किए जाने की योजना चल रही है।
विज्ञापन

जिले के 15 माध्यमिक विद्यालयों ने इस कार्य में भी शिथिलता बरती है। आदर्श इंटर कॉलेज लंगड़ी बिसावां ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के एक भी विद्यार्थी का अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। जहूर खां मेमोरियल इंटर कॉलेज तातोमुरैनी, एयूएमबीजी इंटर कॉलेज समरथपुर, प्रताप पब्लिक स्कूल गुलालपुर, एसबीपीवाई आरडीह दूबेपुर के प्रधानाचार्यों ने कक्षा नौ के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही 10 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की पूर्व कक्षाओं के अंक अपलोड न किए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर बुधवार को शाम चार बजे तक वेबसाइट खुलने पर अंक अपलोड किए जाने का निर्देश दिया था।
डीआईओएस की ओर से विद्यालयों को जारी नोटिस के जरिये निर्देश दिया गया था कि नौ जून को वेबसाइट शाम चार बजे तक क्रियाशील रहेगी। उसके बाद वेबसाइट का खुलना संभव नहीं होगा। तमाम इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य वेबसाइट खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन तय समय सीमा में वेबसाइट नहीं खुली। इससे विद्यार्थियों के पूर्णांक/प्राप्तांक अपलोड नहीं किए जा सके।
वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की ओर से बताया गया कि सारी डिटेल परिषद की वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दी गई है। बावजूद इसके सूची में राजकीय विद्यालयों का नाम शामिल है। जीआईसी सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह व राजकीय हाईस्कूल जूड़ूपुर की प्रधानाचार्य रंजना श्रीवास्तव ने पूर्व में ही प्राप्तांक अपलोड किए जाने की बात कही है।

डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों का प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड नहीं है, उनकी सूची मिली थी। वेबसाइट क्रियाशील न होने के मामले में बोर्ड से बात की जाएगी। बोर्ड के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed