फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 people got burnt due to lightning

Sultanpur News: बिजली गिरने से 15 लोग झुलसे

Mon, 14 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
15 people got burnt due to lightning
मोतिगरपुर के श्रीरामपुर लमौली गांव में बिजली गिरने से झुलसी प्रियंका
सुल्तानपुर। बारिश के दौरान रविवार दोपहर तीन अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 15 लोग झुलस गए। मोतिगरपुर क्षेत्र के श्रीरामपुर लमौली में आठ, शिवगढ़ के नेवादानूपुर में पांच व कुड़वार के बभनगवां में दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन


बिजली गिरने से झुलसे लोगों में सात पुरुष, छह महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में 10 लोगों का इलाज चल रहा है, जहां चार लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मोतिगरपुर के श्रीरामपुर लमौली गांव निवासी राम लौट गौतम के खेत में रविवार दोपहर एक बजे धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से लामा बकनठा निवासी चंटू (35), रंजीत (17), रमेश (35), ममता (17), निर्मला (55), प्रियंका (17), सोनू (18) व निशा (19) झुलस गए। झुलसे लोगों को मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ के नेवादानूपुर गांव में खेत में काम कर रहे घेर्राऊ प्रजापति (55), राम जतन (40), अनिल कुमार(40) व जगदीश के पुत्र अभय (11) व आयुष कुमार (10) भी बिजली गिरने से झुलस गए। झुलसे लोगों को लंभुआ सीएचसी से इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

कुड़वार के बभनगवां गांव निवासी दरगाही की पुत्री मालती (28), बलराम की पुत्री ज्योति (13) बिजली गिरने से झुलस गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।


मेडिकल कॉलेज में भर्ती लामा बनकठा निवासी ममता, निर्मला, प्रियंका व सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व दैवी आपदा राहत अधिकारी एस सुधाकरन ने बताया कि श्रीरामपुर लमौली की घटना की जानकारी मिली है। अन्य जगहों की जानकारी तहसीलों से ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed