{"_id":"64779548792fd0f11e0ea6c4","slug":"15-iti-students-selected-for-apprenticeship-sultanpur-news-c-13-1-265517-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अप्रेंटिसशिप के लिए आईटीआई के 15 छात्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अप्रेंटिसशिप के लिए आईटीआई के 15 छात्र चयनित
Thu, 01 Jun 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर के पयागीपुर चौराहा के पास स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इसमें एक सरकारी विभाग व दो निजी तकनीकी कॉलेज शामिल हुए। जिले भर की विभिन्न आईटीआई से उत्तीर्ण 40 छात्र मेले में पहुंचे। इनमें से फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के 15 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया।
राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी सचिन नौटियाल ने बताया कि नलकूप खंड सुल्तानपुर के सात, राजपति सिंह प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पांच और पं. मुरलीधर त्रिपाठी प्राइवेट आईटीआई के तीन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस के दौरान सात हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड (वेतन) दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को संस्थान स्थाई रूप से नौकरी पर भी रख सकते हैं। राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि शासन की ओर से युवाओं को तकनीकी और वोकेशनल कोर्स कराकर रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इसके तहत विभिन्न ट्रेडों से पढ़ाई व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नलकूप खंड विभाग के विजय शर्मा, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव व अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।