फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1,483 patients treated, golden cards made for 11 people

Sultanpur News: 1,483 मरीजों का इलाज, 11 लोगों के बने गोल्डन कार्ड

Sun, 09 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
1,483 patients treated, golden cards made for 11 people
धम्मौर के पीएचसी पर मरीजों की जांच करते चिकित्सक।  -संवाद
सुल्तानपुर। जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को 104वें जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1,483 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गईंं। 11 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



धम्मौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 30 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सर्दी, खांसी, पेट और सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कभी धूप और उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश के चलते लोगों की सेहत बिगड़ रही है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर ब्लॉक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में 111 मरीजों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़ौनाडीह के डॉ. संजीव पांडेय ने बताया कि ज्यादातर तर मरीज सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित रहे। वहां राईबीगाे गांव निवासी रामू अपनी पत्नी सरिता के साथ खांसी से परेशान चार माह की बच्ची दीपाली को लेकर पहुंचे थे। चिकित्सक ने उन्हें दवाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढेमा में डॉ. अजीत कुमार पीयूष, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानेमऊ में डॉ. गंगाराम ने मरीजों को दवाइयां दीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दियरा में डॉ. अकील अहमद ने 39 मरीजों का इलाज किया। कुड़वार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अझुई पर जन आरोग्य मेले में डाॅ. नागेंद्र ने मरीजों को दवाइयां दीं।


दोस्तपुर के पीएससी छीतेपट्टी पर एक वर्ष से एमडी का पद रिक्त चल रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि यहां एमडी नहीं होने से लोगों को करीब पांच किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर जाना पड़ता है। रविवार को होमियोपैथी के डाॅ. देव नारायण निषाद व एक महिला डाॅक्टर ने करीब 30 मरीजाें को दवाइयां दीं।


यहां बुखार व खांसी से पीड़ित मुस्तफाबाद कला निवासी अमृत लाल ने बताया कि एमडी की नियुक्ति न होने से यहां कम मरीज आते हैं। उसी गांव के प्रदीप कुमार ने चर्म रोग के उपचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ऐलियोपैथिक डाॅक्टर के नहीं होने से होम्योपैथिक डाॅक्टर से दवा लिखाया गया।



लंभुआ क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को कुल 78 मरीजाें का इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गईं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को जिले के सभी 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 86 चिकित्सकों व 358 पेरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में 1,483 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed