{"_id":"59907f834f1c1bbf6a8b48f9","slug":"141502642051-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीड़न’
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
व्यापारियों का उत्पीड़न’
क्रासर
व्यापारी सुरक्षा फोरम के सदस्य का स्वागत
फोटो संख्या-37
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। व्यापारी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। उसकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रदेश की योगी सरकार कृत संकल्प है। यह बातें शनिवार को कादीपुर में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व व्यापारी सुरक्षा फोरम के सदस्य रवींद्र त्रिपाठी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसका असर शीघ्र ही दिखना शुरू हो जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण किसी भी कीमत पर अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी सुरक्षा फोरम के गठन से व्यापारियों को सुरक्षात्मक दृष्टि से काफी लाभ मिलेगा। 16 अगस्त से पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिले की सभी बाजारों में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी होगा। इसके पूर्व व्यापारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, विजय गिरि, कादीपुर तहसील अध्यक्ष सर्वेश सिंह, घनश्याम जायसवाल, विनोद सोनी, ललित कसौंधन, बाबूलाल मौजूद रहे।