फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अनुदान के लिए कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

अनुदान के लिए कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अनुदान के लिए कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
गौरीगंज। कृषि विभाग से संचालित योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्राप्त आवेदनों की जांच, चयन प्रक्रिया भी विभाग की ओर से ऑनलाइन करते हुए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदनों की स्वीकृति की सूचना किसान के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। आवेदन स्वीकृति के 15 दिन के अंदर यंत्रों की खरीद कर उसका विवरण ऑनलाइन करने के बाद विभाग किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से अनुदान राशि हस्तांतरित करेगा।
विज्ञापन


कृषि विभाग की योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को विभाग की परिक्रमा न करने पड़े तथा होने वाली गड़बडी रोकते हुए योजना को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने अब ऑफलाइन आवदेन की व्यवस्था को समाप्त करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने उपनिदेशक कृषि को पत्र भेजकर किसानों को सिर्फ ऑनलाइन आवेदन पर ही योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया है।

प्रमख सचिव का पत्र मिलने के बाद उपनिदेशक कृषि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसानों से विभाग से संचालित फार्म मशीनरी बैंक, रोटावेटर, डीजल पंप सेट, छिड़काव मशीन व पावर थ्रेशर आदि कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेने के लिए सिर्फ विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए सभी अभिलेखों को अपलोड करने को कहा गया है।


प्राप्त आवेदनों की विभाग ऑनलाइन जांच करने के बाद किसानों का चयन पहले आओ पहले पाओ के माध्यम से करते हुए स्वीकृति की सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल पर देगा। स्वीकृति के बाद किसान को यंत्र की खरीद की सूचना वांछित अभिलेखों के साथ अपने पंजीकृत फॉर्म पर अपलोड करना होगा। उसके बाद विभाग अनुदान की राशि किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed