फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   135 Officers and Employee were absent

गैरहाजिर मिले 135 अफसर व कर्मी

Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
135 Officers and Employee were absent
जांच - फोटो : अमर उजाला
शासन की तमाम सख्ती और हिदायतों का जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों पर असर नहीं दिख रहा है। अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी को लेकर संजीदा नहीं हैं। इसकी पोल शनिवार को एक बार फिर खुल गई।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर हुए औचक निरीक्षण में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, एक्सईएन नलकूप, आश्रम पद्धति आवासीय बालिका इंटर कॉलेज की अधीक्षक और वार्डन सहित 135 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने शनिवार को जिले के करीब सभी विभागों का औचक निरीक्षण करवाया। निरीक्षण में लगाए गए जिला स्तरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह दी गई। अधिकारियों के साथ डीएम सुबह से निरीक्षण पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने प्राथमिक विद्यालय असैदापुर व टिकरिया, आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय, सीएचसी अमेठी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अमेठी, पीएचसी ताला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर कर्मियों की लापरवाही पकड़ी गई।

डीएम के निरीक्षण में एक चिकित्साधिकारी के साथ आवासीय बालिका विद्यालय की अधीक्षका व वार्डन सहित सात कर्मचारी नदारद मिले। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता घटिया पाई गई। अन्य व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। सीडीओ ओम प्रकाश के निरीक्षण में एक चिकित्साधिकारी व बीईओ गौरीगंज सहित आठ कर्मचारी नदारद मिले।

एडीएम एसएन यादव के निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकुंदलाल व एक्सईएन नलकूप सहित 12  अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना के निरीक्षण में एक चिकित्सक सहित 22 कर्मचारी नदारद मिले।


एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार तिलोई के औचक निरीक्षण में प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी व चिकित्साधिकारी सहित 25 अधिकारी, कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम व तहसीलदार अमेठी के औचक निरीक्षण में कई चिकित्सक सहित 50 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed