फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   होली

होली

Fri, 15 Mar 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
होली
होली पर उमड़े मुसाफिर, प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं
विज्ञापन

सुल्तानपुर। होली पर बाहर से आने वाले रेल यात्रियों का सफर आसान नहीं होगा। सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। होली के तीन दिन पहले प्रमुख ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग की लंबी फेहरिस्त है। 18 मार्च को श्रमजीवी एक्सप्रेस, 18 व 20 मार्च को महामना एक्सप्रेस में नो रूम है। भटिंडा-वाराणसी होली स्पेशल में 17 मार्च को वेटिंग 38 के पार है। यही स्थिति अन्य ट्रेनों की भी है।

होली के नजदीक आने के साथ लोग अपने घर लौटने लगे हैं। महानगरों में नौकरी करने वालों ने टिकट करा लिया है। इस बार होली का पर्व 21 मार्च को पड़ रहा है। 17 मार्च से ही कई ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। होली के दो-तीन पहले ही कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। स्थानीय आरक्षण केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस में 18,19 व 20 मार्च को नो रूम है।
विज्ञापन


जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी 18, 19 मार्च को नो रूम है। इस ट्रेन में 20 मार्च को 38 के ऊपर वेटिंग दर्ज की गई है। सद्भावना डाउन एक्सप्रेस में 18 मार्च को वेटिंग 69 के ऊपर और 19 मार्च को नो रूम है। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना एक्सप्रेस में 18 व 20 मार्च को नो रूम है। आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस में भी 19 मार्च को नो रूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 17 व 19 मार्च को नो रूम है। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस में 18 मार्च को नो रूम शो कर रहा है। भटिंडा-वाराणसी डाउन होली स्पेशल ट्रेन में 17 मार्च को वेटिंग लिस्ट 38 है। कटरा से गाजीपुर तक जाने वाली होली स्पेशल डाउन एक्सप्रेस में 17 मार्च को सीटें फुल हैं। इस ट्रेन में स्लीपर कोच की वेटिंग लिस्ट 35 के ऊपर है।


कोलकाता-लखनऊ अप स्पेशल ट्रेन में 19 मार्च को स्लीपर कोच की वेटिंग लिस्ट 49 के ऊपर चल रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित तिथियों पर वेटिंग लिस्ट का ग्राफ घट-बढ़ भी सकता है। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि होली के समय प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति चल रही है। होली का पर्व करीब होने से वेटिंग का ग्राफ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed