{"_id":"59dbb5a44f1c1b69678b4d83","slug":"131507571108-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से मासूम की मौत, महिला समेत 12 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से मासूम की मौत, महिला समेत 12 बीमार
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
लीड
डेंगू से मासूम की मौत
महिला समेत 12 बीमार
क्रासर
चांदा कस्बा समेत पांच गांवों में फैला बुखार
सीएचसी में उपलब्ध नहीं डेंगू जांच की किट
फोटो संख्या-32,33,34,35,36,37
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। एक हफ्ते से चांदा कस्बा समेत पांच गांवों में डेंगू का कहर बरपा है। डेंगू से पीड़ित एक बच्चे की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई, जबकि महिला समेत 12 लोग बीमार हैं। पीड़ितों में दो शिक्षक भी शामिल हैं। डेंगू पीड़ित मरीजों को सुल्तानपुर, रायबरेली, मेडिकल कॉलेज और प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है। सीएचसी पर डेंगू की जांच किट उपलब्ध नहीं होने से बुखार से पीड़ित लोगों को जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है।
चांदा कस्बा, गलहिता, शुकुल उमरी, अचलपुर, ढेलहा गांव में डेंगू से पीड़ित मरीजों का लगातार मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। अचलपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजन उन्हें लेकर प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। हरिश्चंद्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गलहिता गांव निवासी आशुतोष सिंह, प्रतापपुर कमैचा की रहने वाली अंतिमा यादव, ढेलहा निवासी आलोक सिंह, प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर कमैचा के शिक्षक ऋषिकुमार व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक यशवंत कुमार भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। शुकुल उमरी गांव निवासी हरिनाथ, बृजेश और राजेश, चांदा कस्बा में रहने वाली शिव कुमारी भी डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। शिव कुमारी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ, आलोक सिंह को विवेकानंद हॉस्पिटल, अंतिमा को सुल्तानपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गारवपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सभाजीत के आठ वर्षीय बेटे सोनू को भी डेंगू हुआ था। सभाजीत ने अपने बेटे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया था, जहां पिछले शनिवार को उसकी मौत हो गई। लगातार क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत है।
इनसेट
डेंगू जांच की किट नहीं: सीएचसी प्रभारी
चांदा। प्रतापुर कमैचा सीएचसी प्रभारी डॉ. एएन राय ने बताया कि कई लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। मरीज सरकारी अस्पताल अथवा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल सीएचसी में डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
इनसेट
संबंधित गांवों में भेजेंगे चिकित्सकों का दल: सीएमओ
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू की जांच की किट जिले में उपलब्ध नहीं है। संबंधित मरीज की जांच के लिए ब्लड का नमूना लेकर लखनऊ भेजा जाता है। संबंधित गांव में मंगलवार को चिकित्सकों का एक दल भेजकर अन्य लोगों के खून की नमूना लिया जाएगा।