फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत

बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत

Thu, 24 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत
बाइकों की भिड़ंत
विज्ञापन

में वकील की मौत
क्रासर
दीवानी न्यायालय से घर लौटते समय गांव के समीप हुआ हादसा

फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। दीवानी न्यायालय से घर लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल अधिवक्ता को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे शिवबक्स गांव निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र प्रताप सिंह (42) पुत्र शिवसहाय सिंह सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करते थे। प्रतिदिन की तरह वे बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से दीवानी गए थे। देर शाम बाइक से घर लौटते समय गांव के समीप नहर की पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हेलमेट लगाया हुआ था। दुर्घटना के बाद हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
जगदीशपुर। पूरे शिवबक्स गांव निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र प्रताप सिंह के परिवार में पत्नी इंदू सिंह के साथ ही बेटी सृष्टि (14) व बेटा सार्थक (12) है। इंदू सिंह शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बनी थी, लेकिन समायोजन रद्द होने के बाद से वह घर पर रहती हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed