{"_id":"595e754a4f1c1b1b078b462e","slug":"131499362634-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे समस्याओं से आजिज राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे समस्याओं से आजिज राज्य कर्मचारी
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरे समस्याओं
से आजिज राज्य कर्मचारी
क्रासर
कलेक्ट्रेट में धरना देकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जनसुनवाई के नाम पर किए जा रहे कर्मचारियों के उत्पीडन से नाराज राज्य कर्मचारी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया गया है।
शासन के आदेश पर जनसुनवाई का समय परिवर्तित होने के बाद अधिकारियों की ओर से किए जा रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न से परेशान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आया। संयुक्त परिषद के बैनर तले एकत्र कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित करते हुए मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन एडीएम ईश्वरचंद्र को दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहने तथा 30 मिनट के मध्याह्न अवकाश की व्यवस्था को जारी रखने तथा जनसुनवाई के नाम पर विभागाध्यक्षों की ओर से किए जा रहे कर्मचारियों का उत्पीड़न तत्काल रोकने, सुबह 9 बजे कार्यालय पहुंचने के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र पांडेय, जिला मंत्री अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह व केश कुमारी सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।