फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रुट ब्लॉक

रुट ब्लॉक

Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
रुट ब्लॉक
निहालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर
विज्ञापन

आज रहेगा छह घंटे ब्लॉक
क्रासर
सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक होगा रेल ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। उतरेटिया-जफराबाद रेल पथ पर स्थित निहालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग संख्या-129 पर ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से जगदीशपुर-फैजाबाद सड़क मार्ग पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक के रोड ब्लॉक की अनुमति मांगी है। जिला प्रशासन की ओर से अनुमति भी मिल गई है।
उतरेटिया-जफराबाद रेल पर मार्ग रेल पथ दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को रेल पथ पर पड़ने वाले निहालगढ़ स्टेशन पर क्रॉसिंग संख्या 129 पर ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके सिंह ने बताया कि ट्रैक के कार्य के दौरान जगदीशपुर-फैजाबाद रेलवे रोड क्रॉसिंग को बंद करना पड़ेगा। इस वजह से सड़क यातायात अवरुद्घ होगा। रेल ट्रैक मेंटेनेंस के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक कार्य किया जाएगा। जगदीशपुर-फैजाबाद सड़क मार्ग पर रोड ब्लॉक की अनुमति अमेठी जिलाधिकारी से मिल गई है। रोड ब्लॉक के लिए स्थानीय पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोग रोड ब्लॉक के दौरान बड़ेगांव-डोमाडीह, वारिसगंज वाया रानीगंज, कादूनाला वाया थौरी मार्ग से आवागमन कर सकते हैं।
विज्ञापन



स्टोर रूम में घुसे संदिग्ध को रेल कर्मियों ने पकड़ा
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सिग्नल सेक्शन के स्टोर रूम में घुसे एक संदिग्ध युवक को रेलवे कर्मियों ने मंगलवार की सुबह दबोच लिया। पकड़े गए संदिग्ध युवक की रेलवे कर्मचारियों ने तलाशी भी ली। हालांकि तलाशी में उसके पास से कोई वस्तु नहीं बरामद हुई। रेलवे कर्मियों ने पकड़े गए युवक को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी सीपी मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ चल रही है। रेलवे कर्मचारियों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed