फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1252 newly appointed teachers are waiting for firt salary from six months

छह माह से पहली तनख्वाह के लिए तरस रहे 1252 नवनियुक्त शिक्षक

Tue, 18 May 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
1252 newly appointed teachers are waiting for firt salary from six months
सुल्तानपुर। 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त हुए 1252 शिक्षकों को छह माह बीतने के बाद भी पहली तनख्वाह नसीब नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण की वजह से तमाम यूनिवर्सिटीज बंद है। इसलिए कागजातों का सत्यापन का काम पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दोनों चरणों में 1431 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसमें से सात शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद अपने आवंटित विद्यालयों में ज्वॉइन नहीं किया, जबकि 1424 शिक्षकों ने आवंटित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

1424 शिक्षकों में से 172 शिक्षकों के सभी अभिलेख सत्यापित हो चुके हैं। इनका वेतन आदेश भी बीएसए की ओर से जारी किया जा चुका है। वहीं 1252 शिक्षक अभी भी अपने पहले वेतन के लिए आस लगाए बैठे हैं। उनकी इस उम्मीद में कोरोना संक्रमण बाधा बन बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापकों की नियुक्ति हुए छह से आठ माह का वक्त बीत चुका है। वेतन नहीं मिलने से गैर जनपदों से आकर किराए के कमरे में रहने वाले शिक्षकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसए कार्यालय के कुछ कर्मियों के कोविड पॉजिटिव होने की वजह से भी सत्यापन के काम में रुकावट आई थी।
बॉक्स
200 का जल्द होगा वेतन आदेश
वेतन नहीं पाने वाले 1252 शिक्षकों में से तकरीबन 200 लोगों का सभी शैक्षिक अभिलेख सत्यापित हो चुका है। इनका वेतन आदेश भी जल्द ही निर्गत किया जाएगा। पटल सहायक अविनाश यादव ने बताया कि बीएसए के अवकाश से वापस आते ही वेतन निर्गत करने का आदेश जारी कराया जाएगा। बीएसए दीवान सिंह यादव की पत्नी का भी निधन कोरोना की वजह से हो गया था। इस वजह से वे भी छुट्टी पर हैं।
बॉक्स
ऑफलाइन सत्यापन में अड़चन
नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो रहा है। वहीं ऑफलाइन अभिलेखों के सत्यापन में देरी हो रही है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, बीटीसी, टीईटी व जीबीटीयू के ऑनलाइन सत्यापन कराए जा रहे हैं। साथ ही अन्य विश्वविद्यालय जहां शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन का ऑनलाइन सिस्टम उपलब्ध है। वहां से भी सत्यापन का काम ऑनलाइन कराया जा रहा है। शासन ने सभी अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही वेतन निर्गत करने का निर्देश दिया है। इस वजह से वेतन निर्गत होने में असुविधा हो रही है। पूर्व के वर्षों में नियुक्त हुए शिक्षकों के दो अभिलेखों के सत्यापन पर शपथ पत्र लेकर वेतन निर्गत करने का निर्देश दिया गया था। यदि दो सत्यापन पर वेतन निर्गत करने का आदेश हो जाए तो एक भी शिक्षक वेतन से वंचित नहीं रहेगा।

बॉक्स
बिना पहला वेतन पाए ही मौत का शिकार हुआ शिक्षक
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए शिक्षक रमेश कुमार यादव 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त हुए थे। अभिलेखों का सत्यापन नहीं होने की वजह से उनका वेतन आदेश भी जारी नहीं हुआ था। बिना पहला वेतन पाए ही रमेश कुमार यादव का निधन हो गया। रमेश कुमार यादव बल्दीराय ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बिरधौरा बस्तौली गांव निवासी रमेश यादव त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 चुनाव ड्यूटी के दौरान ही कोरोना की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed