{"_id":"692f26bac17162f6f50e8813","slug":"1220-consumers-registered-in-the-camp-rs-7858-lakh-recovered-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-145561-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिविर में 1220 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन, 78.58 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिविर में 1220 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन, 78.58 लाख की वसूली
Tue, 02 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर के नानेमऊ में लगा शिविर। संवाद
सुल्तानपुर। बिजली उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने में सहूलियत देने के लिए बिजली बिल राहत योजना के तहत 44 स्थानों पर शिविर लगाए गए। इसमें 1220 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया और 78.59 लाख रुपये बकाया जमा कराया। पांचो डिवीजन में एक किलोवाट घरेलू व दो किलोवाट काॅमर्शियल के 2,59,135 बकायेदार हैं।
केस- 1
मोतिगरपुर। दियरा उपकेंद्र के नानेमऊ में लगे शिविर में आए वीरशाहपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि घरेलू कनेक्शन था। लंबे समय से बिल अधिक आ रहा था, यहां पर शिकायत की तो मीटर की वीडियो बनाकर लाने को कहा गया। इसके बाद बिल को ठीक किया गया। बचा पैसा जमा कर बकाया शून्य करा दिया।
शाहपुर नानेमऊ निवासी नकछेद व जगलाल ने बताया कि बकाया बिल जमा करने के लिए छूट आने का इंतजार कर रहे थे। योजना लागू हुई तो इसमें पंजीयन करा दिया है। बकाया बिल किस्तों में जमा करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
..
केस- 2
धम्मौर। उपकेंद्र के पलिया व मनभौना गांव में शिविर लगाया गया। 17 लोगों ने पंजीकरण कराया और 12,000 की वसूली की गई। शिविर में आए धम्मौर के रामजी ने बताया कि उनका बिल अधिक आ रहा था। उपकेंद्र पर कई बार जाने के बाद ठीक नहीं हो सका। शिविर में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से समस्या बताई तो उसका निस्तारण किया गया। राम अछैवर ने मीटर से बिल अधिक आने की शिकायत की। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों में पांच उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। दो के खिलाफ बिजली चोरी के तहत कार्रवाई की गई।