फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   122 center administrators appointed in the district, instructions given

Sultanpur News: जिले में बनाए गए 122 केंद्र व्यवस्थापक, दिए गए निर्देश

Wed, 28 Jan 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
122 center administrators appointed in the district, instructions given
सुल्तानपुर। जिले में 122 केंद्र पर होने जा रही बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्र पर स्ट्रांग रूम में पालीवार प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित रख-रखाव, अवशेष प्रश्न-पत्रों व बंडल स्लिप को रखने के लिए चार लोहे की डबल लॉक अलमारी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय डबल लॉक अलमारी के पहले लॉक की चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास व दूसरे लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रखी गई पहले लॉक की एक अन्य चाभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रहेगी। डबल लॉक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास उपलब्ध चाबियों से खोला जाएगा।

वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की अनुपस्थिति में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रखी चाबी का उपयोग आपात परिस्थितियों में ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ओर से किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed