{"_id":"5c7039e3bdec227363551f66","slug":"121550858723-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चार होनहारों ने पीसीएस में पाई सफलता
सुल्तानपुर/अमेठी। पीसीएस-2016 के घोषित नतीजो में जिले के तीन होनहारों ने बाजी मारी है। चयन से जिले का नाम रोशन हुआ है। रिजल्ट आने के बाद चयनित परिवारों में खुशी का माहौल है।
जिले के लंभुआ के दुल्हापुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र विक्रम यादव ने पीसीएस परीक्षा में 21वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम का पद प्राप्त किया है। वर्तमान में वह सीआपीएफ में अस्टिेंट कमांडेंट पद पर अलीगढ़ में तैनात हैं। पिता लंभुआ में क्लीनिक चलाते हैं।
वहीं अखंडनगर ब्लॉक के रतनपुर गांव निवासी बसपा नेता राजबाबू उपाध्याय के पुत्र हेमंत उपाध्याय ने पीसीएस की परीक्षा में पहले ही प्रयास में बाजी मारी है। हेमंत का चयन पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चाचा शिवप्रसाद उपाध्याय भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे मौजूदा समय में डीआईजी हैं।
विज्ञापन
हेमंत की एक चाची अखंडनगर की ब्लॉक प्रमुख हैं। शुरू से ही मेधावी हेमंत की शुरुआती शिक्षा गांव में व हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा शहर के जीआईसी में हुई थी। वे मथुरा से बीटेक करने के बाद दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।
अमेठी के भादर विकास खंड के रामगंज कस्बे के सुरेेश कुमार सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह का चयन नायब तहसीलदार पद हुआ है। इसके पहले वे वरिष्ठ लेखा परीक्षक पद पर फैजाबाद में कार्यरत थे। लोअर सबऑर्डिनेट-2015 की परीक्षा में भी इनका चयन विपणन निरीक्षक के पद पर हुआ था।
प्रदीप सिंह के पिता सुरेश सिंह सुल्तानपुर सिविल कोर्ट अधिवक्ता है। उनकी मां रामगंज में आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं। उनके चयन पर कस्बे के अनिल सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. एचएन त्रिपाठी,शैलेंद्र साहू ने खुशी जताई है।
करौंदीकलां ब्लॉक के समुदा गांव निवासी विजय शंकर मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र का चयन पीसीएस में सब रजिस्ट्रार के पद पर हुआ है। इनके पिता उच्तर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनके एक भाई आईआरएस हैं। चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। चयनित होनहारों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।