{"_id":"59eb81034f1c1b69678b6a03","slug":"121508606211-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगा वाराणसी-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगा वाराणसी-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। त्योहार को लेकर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार से किया जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा। यह ट्रेन सोमवार को दिन में 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
रेल प्रशासन ने लखनऊ रेल मंडल में त्योहारों पर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी कड़ी में वाराणसी से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार से किया जा रहा है। इस ट्रेन को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच केवल एक बार चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार को वाराणसी से रात्रि 10:10 बजे होगा। यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12:30 बजे पहुंचेगी। लखनऊ स्टेशन पर इसका ठहराव भोर 3:10 बजे होगा। इस ट्रेन का ठहराव वाराणसी से छूटने के बाद सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ कुमार ने बताया कि ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के दो वातानुकूलित, तृतीय श्रेणी के सात वातानुकूलित, स्लीपर के चार, सामान्य श्रेणी के पांच व एसएलआर के दो कोच समेत 20 कोच रहेंगे।