फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क पर उतरे आक्रोशित सफाई कर्मी

सड़क पर उतरे आक्रोशित सफाई कर्मी

Fri, 04 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे आक्रोशित सफाई कर्मी
पिटाई के विरोध में बिफरे सफाई कर्मी
विज्ञापन

एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
फोटो -23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। विकासखंड बहादुरपुर के महमूदपुर गांव में तैनात सफाई कर्मचारी की बृहस्पतिवार को प्रधान पुत्र द्वारा की गई पिटाई के विरोध में सफाई कर्मचारी शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिये आरोपी प्रधान पुत्र व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विकासखंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत महमूदपुर में तैनात सफाई कर्मचारी अखिलेश की बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम प्रधान के पुत्र व उसके दो साथियों ने पिटाई कर दी थी। इसकी सूचना पर जिले भर के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सड़क पर उतर आए। सफाई कर्मचारियों ने शहर स्थित एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए एएसपी बलरामाचारी दूबे को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिये कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान के दोषी पुत्र व उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कहा गया है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंकुर बरनवाल, रामकेवल व सुरेश कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed