फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1,160 BLOs to be imposed in voter review

Sultanpur News: मतदाता पुनरीक्षण में 1160 बीएलओ लगाने की तैयारी

Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
1,160 BLOs to be imposed in voter review
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में प्रत्येक मतदान केंद्रों के लिए एक बीएलओ लगाए जाएंगे। तैनाती के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर सूचियों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम की ओर से पंचायत चुनाव के मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही निर्वाचन कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। आयोग से कार्यक्रम जारी होने के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से पंचायत के 1160 मतदान केंद्रों पर एक-एक बीएलओ लगाने की तैयारी की जा रही है। डीएम की स्वीकृति के बाद 979 ग्राम पंचायतों में बनाए गए 1160 मतदान केंद्रों के लिए बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

14 अगस्त से पुरानी मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन
प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन राजेश कुमार ने बताया कि इनकी तैनाती के बाद 13 अगस्त तक प्रशिक्षण पूरा करा दिया जाएगा। 14 अगस्त से बीएलओ घर-घर पुरानी मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। पुरानी सूची में शामिल मतदाताओं के मृत्यु व दूसरी जगह शिफ्ट होने की जानकारी मिलने पर उनका नाम सूची से हटाने की संस्तुति बीएलओ करेंगे। नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए उनका आवेदन भरवाएंगे। कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed