{"_id":"59f4cd674f1c1bcd538b9bd4","slug":"11509215591-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी होते ही होर्डिंग उतारने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी होते ही होर्डिंग उतारने में जुटा प्रशासन
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को उतारीं गईं होर्डिंग व बैगर
अमेठी। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार रात स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और ईओ नगर पंचायत इंद्र प्रताप नगर पंचायत कर्मियों के साथ शहर में अंबेडकर तिराहा, बस स्टेशन, प्रधान डाकघर, कोतवाली तिराहा, गांधी चौक, सगरा तिराहा से लेकर गौरीगंज रोड स्थित नगर पंचायत की सीमा देवीपाटन मंदिर तक देर रात तक होर्डिंग उतारवाई।
एसपी कुंतल किशोर ने रात में इस कार्रवाई का जायजा लिया। शनिवार सुबह ईओ की अगुवाई में स्टेशन रोड, ककवा रोड सहित अन्य सभी वार्डों में अभियान चलाकर होर्डिंग उतरवाने का कार्य किया गया। उधर गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में भी शुक्रवार रात एसडीएम मोतीलाल यादव व सीओ पीयूषकांत राय ने अभियान चलाकर प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर के साथ वॉलपेंटिंग को मिटवाया।