फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   निराला नगर वार्ड को मिला वाटर ओवरहेड टैंक

निराला नगर वार्ड को मिला वाटर ओवरहेड टैंक

Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
निराला नगर वार्ड को मिला वाटर ओवरहेड टैंक
निराला नगर वार्ड को मिला वाटर ओवरहेड टैंक
विज्ञापन

- निकाय चुनाव-2017
वार्ड नामा
- वार्ड- निराला नगर
फोटो संख्या- 3,4
सुल्तानपुर। फ्लाईओवर व नवनिर्मित पानी की टंकी शहर के निराला नगर की उपलब्धियों में शुमार है। कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पूजा पाठ के लिए स्थापित मंदिर भी इस वार्ड के विशेष स्थलों में हैं। इस वार्ड में वर्षोँ से पेयजल की समस्या से क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा था। इस वर्ष नई पानी की टंकी की स्थापना होने के बाद करीब 1400 परिवारों को जलापूर्ति होने लगी है। निरालानगर में प्रकाश, पेयजल व सफाई की बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर सड़कों का निर्माण प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल है। निकाय चुनाव के नजदीक आने के बाद अब यहां पर सभासद के कराए गए कार्यों और लंबित कार्यों पर सबकी निगाह टिकी है। सभासद जहां विकास का दावा कर रहे हैं वहीं विपक्षी उसे सिरे से खारिज कर रहे हैं।

बॉक्स
वार्डवासी बोले- अभी बचा है काम
इनसेट-
फोटो संख्या- 5
मेरे वार्ड में सड़क एक बड़ी समस्या थी। बरसात के समय में रास्ते पर जलभराव हो जाता था। नई नालियों का निर्माण व सड़कों का विस्तार होने के बाद अब ऐसी समस्या नहीं रह गई है। नई सड़कें बनने के बाद अब आवागमन की समुचित व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन

-राजकुमार सिंह

इनसेट
फोटो संख्या- 6
निरालानगर में पहले पेयजल की समस्या थी। जो अब दूर हो चुकी है। करीब दो वर्ष पूर्व लोगों को लाइन लगाकर हैंडपंप से पानी भरना पड़ता था। मोहल्ले में नई वाटर लाइन की सप्लाई चालू होने से तकरीबन हर घर में जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार उपाध्याय

इनसेट
फोटो संख्या-7
फ्लाईओवर बनने से मोहल्ले के लोगों को बल्दीराय रूट पर जाने की सुविधा तो मिली है, लेकिन फ्लाईओवर की साइड रोड अभी तक नहीं बन सकी है। इसके लिए सेतु निगम व नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके अभी तक फ्लाईओवर की साइड रोड नहीं बन सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-मेराज अहमद

इनसेट
फोटो संख्या- 8
पहले मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल थी। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे होने की वजह से लोगों के घरों में लो वोल्टेज आता था। वार्ड में अब विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है। नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना से अब हम लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक निजात मिल गई है।
- प्रदीप कुमार सिंह।

इनसेट
सभासद के दावे
फोटो संख्या-9
मेरे प्रयास से यहां पर नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना व पेयजल की नई सप्लाई लाइन चालू हुई। वार्ड की सभी गलियों में सोडियम लाइट लगी है। 38 स्थानों पर नई सड़क का निर्माण करवाया गया है। सफाई के लिए भी निजी स्तर पर मैंने इंतजाम किया है।
- शशि तिवारी, सभासद।

इनसेट
नहीं दूर हो सकी समस्या
फोटो संख्या-10
विगत पांच वर्ष की अवधि और मोहल्ले के सभी स्थानों का जायजा लिया जाय, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। आज भी कई स्थानों पर जर्जर मार्ग से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। इस बारे में नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। जनता समस्या से जूझ रही है।

-मिथिलेश तिवारी, प्रतिद्वंद्वी

इनसेट
वार्ड का भूगोल-
निरालानगर-विवेकनगर लिंक रोड, पुलिस लाइन लिंक मार्ग, करौंदिया रोड।

इनसेट
नामचीन परिवार
अनुपम मिश्र, आईएएस का मकान।
अंजनी कुमार तिवारी, शिक्षक का परिवार।
माता प्रसाद तिवारी, पुजारी का मकान।
पूर्व प्रमुख वीरभद्र सिंह, का आवास।

इनसेट
प्रमुख स्थल-
- शिवपुरी।
- अंबेपुरम्।
- चांदमारी ।
- निरालानगर।

इनसेट
घटे 1,866 वोटर
पिछले चुनाव में निरालानगर वार्ड में करीब 5,200 वोटर थे। आयोग से कराए गए परिसीमन में वार्ड में कुछ क्षेत्र और वोटर कट गए हैं। अब यहां पर वोटरों की संख्या करीब 3,334 है। इस वार्ड के 1,866 वोटरों का नाम दूसरे वार्ड में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed