{"_id":"59dbc4bc4f1c1b69678b4d98","slug":"11507574972-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
फोटो संख्या-3
सुल्तानपुर। जीएसटी में खामियों के खिलाफ सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सड़क पर उतर पड़ा। व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर की दरें संशोधित करने की मांग की है।
पिछले दिनों जीएसटी में किए संशोधन के बाद भी व्यापारियों का विरोध जारी है। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतर आया। कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने वित्त मंत्री को संबोधित 53 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। मांग की कि अगर कर की दरें संशोधित नहीं की गई तो व्यापारी फिर प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राम निवास अग्रवाल, अमित कसौंधन, नितिन सिंह, चेतन गुप्ता व बृजेश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।