फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सीटें खाली रहने पर निलंबित होंगे प्रधानाचार्य

सीटें खाली रहने पर निलंबित होंगे प्रधानाचार्य

Sun, 25 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीटें खाली रहने पर निलंबित होंगे प्रधानाचार्य
सीटें खाली रहने पर
विज्ञापन

निलंबित होंगे प्रिंसिपल
क्रासर
व्यावसायिक कोर्स की सभी सीटों पर प्रवेश का निर्देश
शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। कौशल विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा के लिए शासन ने व्यावसायिक कोर्स संचालित करवाने की योजना बनाई है। रोजगार परक शिक्षा का लाभ ज्यादातर छात्र-छात्राओं को मिल सके इसके लिए विषय के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने व आवंटित सीटों के सापेक्ष उन्हें प्रवेश देने का आदेश दिया गया है। सीटें खाली रहने की स्थिति में संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।

माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश हो सके इसके लिए शासन ने व्यावसायिक शिक्षा योजनांर्तगत कौशल विकास एवं रोजगार परक पाठ्यक्रम संचालित करवाने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अमरनाथ वर्मा शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर चिह्नित विद्यालयों में आवंटित ट्रेड के लिए आवश्यक उपकरण तथा वर्कशेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश दिलाने का निर्देश दिया है। शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस डॉ. ओमप्रकाश मिश्र ने व्यावसायिक योजना के तहत चिह्नित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर संचालित ट्रेडों में आवंटित सीट के अनुरूप प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही आवश्यकतानुसार आवंटित ट्रेड से संबंधित उपकरण तथा वर्कशेड की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में शैक्षिक सत्र 2016-17 में व्यावसायिक ट्रेडों के प्रवेश में प्रधानाचार्यों के रुचि नहीं लेने का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2017-18 में आवंटित सभी सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं होने पर प्रधानाचार्य को निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने आदेश की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed