{"_id":"6a88a11f498537922c0af4d8","slug":"113-farmers-receive-the-gift-of-agricultural-machinery-through-e-lottery-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163336-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ई-लॉटरी से 113 किसानों को मिली कृषि यंत्रों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ई-लॉटरी से 113 किसानों को मिली कृषि यंत्रों की सौगात
Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में ई-लॉटरी कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति की निगरानी में सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक प्रक्रिया चली। इसमें कस्टम हायरिंग सेंटर, रोटावेटर, मल्टीक्राप थ्रेसर, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रारीपर, हैरो, सुपर सीडर समेत 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्र शामिल रहे।
इस दौरान 920 बुकिंग के सापेक्ष 113 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। जिन यंत्रों के लिए लक्ष्य से अधिक आवेदन मिले, उनका चयन विकासखंडवार और यंत्रवार किया गया, जबकि लक्ष्य के अनुरूप आवेदन वाले किसानों का चयन स्वत: हुआ। लंभुआ के सुधाकर प्रसाद तिवारी का कस्टम हायरिंग सेंटर और कादीपुर के प्रवेश कुमार सिंह का कंबाइन हार्वेस्टर के लिए चयन हुआ। उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समय से यंत्र खरीदकर पोर्टल पर बिल अपलोड नहीं करने पर आवेदन स्वत: निरस्त हो जाएगा।