फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रेमी युगल के मिले शव, ऑनर किलिंग की आशंका

प्रेमी युगल के मिले शव, ऑनर किलिंग की आशंका

Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल के मिले शव, ऑनर किलिंग की आशंका
गोली लगने से प्रेमी युगल की मौत, टूट चुकी थी शादी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। क्षेत्र के हियाई गांव में एक प्रेमी युगल की गोली लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर तालाब के पास दोनों के शव पाए गए हैं। दोनों की कनपटी पर गोली का घाव था। शव मिलने की सूचना से गांव हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी ने डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा व कुछ सामान मिला है। घटना के पीछे ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। युवक की मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। युवती के पिता ने खुदकुशी की तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

मृत मिली युवती की पहचान हिदाई गांव निवासी रामकीरत निषाद की पुत्री रेनू (19) और युवक की पहचान कादीपुर क्षेत्र के अरजानीपुर निवासी मोहन निषाद (21) पुत्र स्व. राजबहादुर निषाद के रूप में हुई। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेत जा रहे थे तो गांव के बाहर स्थित तालाब के पास खून से लथपथ दोनों के शव पड़े देखे। दोनों की कनपटी पर गोली का घाव था। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवक व युवती के शव के पास 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बिंदी, नेल पॉलिस, रुमाल आदि के साथ ही रेनू की शादी का कार्ड भी बरामद किया है। मोहन की मौत की जानकारी मिलने पर उसकी मां मनभावती ने बेटे की हत्या का आरोप युवती के पिता पर लगाया है। कहा कि उसके बेटे को घर से बुलाकर युवती के पिता ने उसकी हत्या की है। पुलिस के मुताबिक युवक व युवती में प्रेस प्रसंग था। दोनों ने जूनियर हाईस्कूल तक साथ में ही पढ़ाई की थी। घटना की जांच खुदकुशी के साथ ऑनर किलिंग के बिंदुओं पर की जा रही है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से हुई दोनों की मौत
एसपी अमित वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों की मौत गन शॉट इंजरी से होना पाया गया है। बताया कि युवक-युवती के बीच में प्रेम प्रसंग था इसे देखते हुए प्रत्येक दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

पहले तय हुई शादी, बाद में टूटी
दोस्तपुर। हियाई गांव निवासी राम कीरत निषाद ने अरजानीपुर गांव निवासी मोहन के साथ रेनू की शादी तय किया था। कुछ समय बाद राम कीरत की पत्नी द्वारा यह कहने पर की मोहन भूमिहीन है, शादी टूट गई। मोहन से शादी टूटने पर रेनू लगातार घरवालों का विरोध कर रही थी। ग्रामीणों की मानें तो रेनू हर हाल में मोहन से शादी करना चाहती थी।

मौके से डॉग स्क्वॉयड पहुंचा युवती के घर
एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया तालाब के किनारे मिले प्रेमी युगल के शव की जांच करने पहुंचा डॉग स्क्वॉयड युवती का चप्पल सूंघते हुए उसके घर तक पहुंच गया। घर के अंदर भी डॉग कई स्थानों पर घूमता रहा। जांच अधिकारियों की मानें तो इस बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है कि कहीं घर में ही रेनू और मोहन की हत्या तो नहीं की गई।

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी
अरजानीपुर निवासी स्व. राज बहादुर की पुत्री सुंदरी की शादी अखंडनगर क्षेत्र के लोसड़ा (अलीपुर) गांव निवासी ऋषिमुनि के बेटे ओमप्रकाश के साथ तय है। मंगलवार को अखंडनगर से बारात आई। उससे पहले सुबह ही मोहन की मौत की सूचना पहुंची तो शादी के घर में मातम छा गया। भाई मोहन की मौत से बहन सुंदरी का रो-रोकर बुरा हाल है।भाई मोहन के कंधों पर बहन की डोली उठती। मंगलवार देर शाम बहन की शादी गम के माहौल में संपन्न हुई।

बिंदी, नेल पॉलिस, शादी का काड और रूमाल मिला
प्रभारी थानाध्यक्ष जीतलाल सरोज ने बताया कि रेनू की शादी छह मई को तय थी। सोमवार रात करीब 10 बजे रेनू ने मोहन को मिलने के लिए गांव बुलाया था। गांव के बाहर स्थित तालाब के पास रेनू की शादी का कार्ड, बिंदी, नेल पॉलिस, रूमाल आदि मिला है। माना जा रहा है कि युवती ने मोहन को अपनी शादी का कार्ड देने के लिए बुलाया था। सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला ने बताया कि दोनों की कनपटी पर गोली लगी है।


आत्महत्या पर ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल
ग्रामीणों की मानें तो मोहन सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे तक अपने घर पर ही मौजूद था। बहन सुंदरी की शादी की तैयारी में जुटा था। घर में मिठाई बन रही थी। ऐसे में वह अचानक गायब हो गया। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मोहन की मौत हो गई है। ग्रामीणों का दावा है कि बहन की शादी की जिम्मेदारी मोहन के ही कंधों पर थी, ऐसे में भला वह रेनू और खुद को गोली क्यों मारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed