{"_id":"59d7b3184f1c1bcc538b615d","slug":"111507308312-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से प्रौढ़ समेत दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से प्रौढ़ समेत दो झुलसे
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के करंट से प्रौढ़ समेत दो झुलसे
- सीएचसी में भर्ती, हालत सामान्य
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। खेत की सिंचाई के लिए नहर में कुलाबा खोल रहे प्रौढ़ समेत दो लोग करंट की चपेट में आ गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर लमौली गांव निवासी शिवनारायण (55) शुक्रवार की सुबह धान की फसल की सिंचाई के लिए गांव के बाहर स्थित शारदा सहायक नहर में कुलाबा खोलने गए थे। शिवनारायण के साथ ही गांव का शिवम (18) पुत्र जगराम भी मौजूद था। दोनों कुलाबा खोल रहे थे। वहां कुछ खरपतवार फंसा था, जिसे हटाने के लिए शिवनारायण और शिवम ने एक लोहे के रॉड की मदद ली। कुलाबा खोलने के बाद दोनों लोहे की रॉड लेकर नहर से निकलने लगे। तभी बगल से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार से लोहे का रॉड छू गया। इससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।