फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ताला भीटा पर ही बनेगा केंद्रीय विद्यालय

ताला भीटा पर ही बनेगा केंद्रीय विद्यालय

Thu, 21 Feb 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ताला भीटा पर ही बनेगा केंद्रीय विद्यालय
ताला में बनेगा केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन



गौरीगंज। जिले का केंद्रीय विद्यालय ताला भीटा पर ही स्थापित होगा। विद्यालय स्थापना में आ रही बाधा दूर हो सके इसके लिए तहसील प्रशासन ने प्रस्तावित भूमि का दूसरी भूमि से विनिमय (बदलाव) करते हुए प्रस्ताव को अंतिम संस्तुति के लिए राजस्व परिषद भेज दिया है। राजस्व परिषद की संस्तुति मिलते ही केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।



केंद्र की यूपीए-2 सरकार ने वर्ष 2014 में अमेठी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी थी। केंद्र की मंजूरी का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने विद्यालय की स्थापना के लिए वर्ष 2015 में तिलोई तहसील के खालिस बाहरपुर मजरे बख्तावरपुर में निशुल्क भूमि आवंटित की थी।
विज्ञापन



हालांकि 2014 में ही केंद्र की सता पर काबिज मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने तिलोई में आवंटित भूमि का प्रस्ताव खारिज करते हुए जिला मुख्यालय के इर्द गिर्द जमीन आवंटित करने को कहा था। केंद्र के निर्देश पर वर्ष 2017 में जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर पूरब स्थित ताला भीटा की 3.240 हेक्टेयर भूमि को विद्यालय के लिए प्रस्तावित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि बाद में इस भूमि के भीटा के रूप में दर्ज होने के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब दो वर्ष तक मामला लंबित रहने के बाद अब प्रशासन ने इस जमीन को ताला ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधन समिति की सहमति से दूसरी भूमि से विनिमय (बदलाव) करते हुए प्रस्ताव को अंतिम संस्तुति के लिए राजस्व परिषद को भेज दिया है।


केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति के तत्काल बाद जिला प्रशासन ने जायस के खली पड़े सिंचाई विभाग के भवन में कक्षाएं शुरू करने को कहा था। बाद में इस विद्यालय का अस्थाई संचालन मुंशीगंज स्थित कुक्कुट विकास परियोजना के भवन में होना था। हालांकि विद्यालय का अस्थाई संचालन भी शुरू नहीं हो सका।


राहुल व जावड़ेकर में चिठ्ठी वार
अपने संसदीय क्षेत्र में स्वीकृति के बावजूद विद्यालय की स्थापना नहीं होने से नाराज कांग्रेस अध्यक्ष ने करीब छह माह पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा था। राहुल के पत्र के जवाब में पत्र लिखकर जावड़ेकर ने विद्यालय की स्थापना जल्द कराने की बात कही थी।




प्रधानमंत्री रख सकते हैं आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मार्च को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे में उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सुगबुगाहट है कि इसी दौरे में प्रधानमंत्री केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed