{"_id":"5b4f888c4f1c1b3e748b5c3a","slug":"101531938956-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई और भतीजी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई और भतीजी को पीटा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। रंजिश में नगरी गांव में मंगलवार की देर शाम बड़े भाई ने पुत्रों के साथ मिलकर छोटे भाई और उसकी पुत्री की बेरहमी से पिटाई कर दी।
गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात में ही भाई की मौत हो गई। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी लालमणि (45) पुत्र राम मिलन की अपने बड़े भाई नंदू से रंजिश चल रही है। मंगलवार की शाम को एक छप्पर छाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते नंदू ने अपने बेटे समर बहादुर और भोदई कुमार के साथ मिलकर लालमणि की पिटाई कर दी। लालमणि को बचाने दौड़ी छोटी बेटी निर्मला को भी तीनों ने लाठी-डंडे से पीटा।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल पिता और पुत्री को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने लालमणि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लालमणि की मौत हो गई।
इस बाबत एसओ अखंडनगर प्रभात कुमार ने बताया कि निर्मला की तहरीर पर नंदू और समर बहादुर व भोदई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
शव का पोस्टमॉर्टम डॉ. एएन तिवारी ने किया। लालमणि के सिर में फ्रैक्चर पाया गया और इसके साथ ही पीठ में चोट के निशान मिले हैं। चिकित्सक की मानें तो सिर में फ्रैक्चर होने के कारण ही लालमणि की मौत हुई।