{"_id":"5a4bc6004f1c1b0f788b6440","slug":"101514915328-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामना 10 व सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे लेट
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली एकात्मता अप, हरिहरनाथ अप एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को निरस्त रहा।
महामना डाउन एक्सप्रेस 10 घंटे, सद्भावना साढ़े आठ घंटे व बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें तय समय से कई घंटे देरी से रवाना की गईं।
भीषण गर्मी में ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गर्मी के मौसम में स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को एकात्मता अप, हावड़ा-अमृतसर अप व डाउन एक्सप्रेस, हरिहरनाथ अप एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा।
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस तय समय से करीब पौने दो घंटे विलंब से रवाना की गई। हावड़ा-हरिद्वार कुंभ अप एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे से अधिक लेट रही। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से रवाना की गई।
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। वहीं महामना अप एक्सप्रेस का संचालन भी ढाई घंटे से विलंब से किया गया।
राजेंद्रनगर-इंदौर डाउन एक्सप्रेस का संचालन ढाई घंटे देरी से किया गया। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस सवा 10 घंटे लेट रही।
देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन सात घंटे विलंब से किया गया। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट रही।
लोकमान्य तिलक से अयोध्या जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस का संचालन डेढ़ घंटे विलंब से किया गया। मनकापुर से प्रयागराज जाने वाली सरयू डाउन एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही।