{"_id":"59e788cb4f1c1b9e678b67f8","slug":"101508346059-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगातार चार दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगातार चार दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से लगातार चार
दिन बंद रहेंगे बैंक
क्रासर
एटीएम पर बढ़ेगा धन निकासी का दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। दीपावली पर्व पर इस बार चार दिन लगातार बैंक शाखाओं का संचालन नहीं होगा। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज व रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। पांचवें दिन सोमवार को बैंक शाखाओं का संचालन नियमित होगा। चार दिन बैंक बंद होने की वजह से एटीएम पर धन निकासी का दबाव बढ़ने की उम्मीद है।
दीपावली पर्व को लेकर बैंक शाखाओं में अवकाश घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को दीपावली पर बैंक शाखाओं का संचालन नहीं होगा। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के चलते अवकाश रहेगा। शनिवार को भैया दूज का अवकाश है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। दीपावली पर्व पर लगातार चार दिनों तक बैंक शाखाओं का संचालन नहीं हो पाएगा। इस वजह से खाताधारकों को धन निकासी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक अधिकारियों की मानें तो लगातार चार दिन के अवकाश की वजह से एटीएम पर धन निकासी का दबाव बढ़ेगा। जिले में विभिन्न बैंकों के 116 एटीएम स्थापित हैं। इनमें से अधिकांश एटीएम कैशलेस रहते हैं। अवकाश को लेकर एटीएम पर धन निकासी का दबाव रहेगा। एलडीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अवकाश को लेकर बुधवार को अधिकांश एटीएम में कैश लोड करने की व्यवस्था की गई है।