{"_id":"59c542014f1c1be4738b60ba","slug":"101506099713-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा का भ्रमण करेंगे जिले के 50 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा का भ्रमण करेंगे जिले के 50 किसान
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मथुरा का भ्रमण करेंगे जिले के 50 किसान
कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत होगा चयन
जिला प्रशासन को मिला शासन का पत्र
किसानों के चयन मेें जुटा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के तहत शासन ने किसानों को मथुरा भ्रमण करवाने की योजना बनाई है। इसके लिए अपर कृषि निदेशक ने कृषि विभाग को पत्र भेजकर 50 किसानों का चयन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। पत्र मिलने के बाद विभाग आत्मा योजना के तहत किसानों का चयन करने में जुटा है। चयनित किसानों को विभाग की तरकफ से 24 सितंबर को निशुल्क मथुरा भ्रमण कराया जाएगा।
पं. दीनदयालय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर कृषि विभाग द्वारा मथुरा में परंपरागत मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को सफल बनाने तथा किसानों को आधुनिक कृषि के बारे में जानकारी देने के लिए शासन ने जिले के 50 किसानों को मेले का भ्रमण करवाने का निर्णय लिया है। अपर कृषि निदेशक ने इस बाबत उप निदेशक कृषि को पत्र भेजकर आत्मा योजना के तहत किसानों का चयन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पत्र मिलने के बाद उप निदेशक कृषि डॉ. अजय कृष्ण ने जनपद के किसानों से आवेदन करने को कहा है। प्राप्त आवेदनों में 50 किसानों को चिह्नित कर विभाग 24 सितंबर को निशुल्क मथुरा के पं. दीनदयाल धाम, नगला चंद्रभान में आयोजित परंपरागत मेले में प्रतिभाग कराएगा। उप निदेशक कृषि ने बताया कि मेले के लिए चयनित किसानों को विभाग द्वारा नामित कर्मचारी के साथ 23 सितंबर रवाना किया जाएगा।