{"_id":"59625e9c4f1c1b782d8b4598","slug":"101499618972-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के खिलाफ
कार्रवाई को बनीं पांच टीमें
क्रासर
उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को दी गई जिम्मेदारी
आबकारी विभाग के निरीक्षक व संबंधित थाने की पुलिस भी रहेगी शामिल
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। आजमगढ़ जिले में अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने पांच टीमें गठित की हैं। उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमें अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाएंगी।
जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने अवैध शराब के कारोबार की रोकथाम के लिए सभी पांचों उप जिलाधिकारियों एवं पांचों सर्किल के क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम में आबकारी विभाग के निरीक्षक तथा संबंधित थानों की पुलिस भी शामिल रहेगी। आबकारी विभाग द्वारा चिह्नित स्थानों पर टीमें सघन चेकिंग करेंगी। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम आठ से 14 जुलाई तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएगी।
बॉक्स
छापे में मिली 70 लीटर शराब व तीन क्विंटल लहन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अजरानीपुर जलालपुर में आबकारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग में 70 लीटर अवैध शराब व तीन क्विंटल लहन बरामद हुआ। अवैध शराब एवं लहन को मौके पर ही नष्ट कराया गया। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।