{"_id":"6aee1434e406b350b7092761","slug":"family-of-road-accident-victim-to-receive-compensation-of-rs-220-lakh-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-168897-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मिलेगा 2.20 लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मिलेगा 2.20 लाख का मुआवजा
Fri, 06 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले शिवराम के परिवार को स्थायी लोक अदालत से राहत मिली है। अदालत ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक के पुत्र कृष्ण कुमार को 2.20 लाख रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है। इसमें दो लाख रुपये बीमा राशि और 20 हजार रुपये मानसिक एवं शारीरिक कष्ट तथा वाद व्यय के लिए शामिल हैं। बीमा कंपनी को एक माह के भीतर भुगतान करना होगा।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिझूरी गांव निवासी शिवराम की नौ दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने सिसौड़ा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पंजीकरण कराया था। पिता की मृत्यु के बाद पुत्र कृष्ण कुमार ने बीमा राशि के लिए दावा किया, लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं किया। सुनवाई न होने पर उन्होंने स्थायी लोक अदालत में परिवाद दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत के चेयरमैन राधेश्याम यादव और सदस्य मृदुला राय व रमेश चंद्र यादव ने परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी को भुगतान का आदेश दिया।