फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   इधर से न गुजरे

इधर से न गुजरे

Sun, 25 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
इधर से न गुजरे
ईद की नमाज पर रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

क्रासर
ईदगाह से लेकर प्यारेपट्टी रोड रहेगा पूरी तरह बंद

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ईद की नमाज को लेकर शहर में रूट का डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन में प्यारेपट्टी से लेकर ईदगाह तक और शाहगंज से लेकर चौक घंटाघर एरिया शामिल है। दो सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस बीच सुरक्षा के साथ ही यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

यातायात उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्यारेपट्टी से ईदगाह तक पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा। जो इस रास्ते से शहर में प्रवेश करते हैं उन्हें नेकराही होते हुए नार्मल चौराहा वाया तिकोनिया पार्क आना होगा। या फिर सौरमऊ से बाधमंडी होते हुए दरियापुर से बाहर की ओर निकल जाना होगा। शाहगंज से चौक का एरिया बंद रहेगा। जिन्हें शाहगंज की ओर जाना है उन्हें दरियापुर होते हुए सब्जी मंडी, तिकोनिया पार्क का रास्ता अपनाना होगा। फैजाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को अमहट होकर शहर में प्रवेश करना होगा। ये वाहन सब्डी मंडी होते हुए सीधे गोलाघाट से आगे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed