{"_id":"6990c92e4c6e08659901f675","slug":"100-drivers-will-be-recruited-in-roadways-camps-will-be-organised-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-150291-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोडवेज में होगी 100 चालकों की भर्ती, लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोडवेज में होगी 100 चालकों की भर्ती, लगेंगे शिविर
Sun, 15 Feb 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यात्रियों की सुविधा और बसों के नियमित संचालन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 100 चालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इसके तहत 19 फरवरी को लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर पहला भर्ती शिविर लगाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक बुधवार को अमहट स्थित वर्कशाप में भी आवेदन लिए जाएंगे।
रोडवेज के बेड़े में वर्तमान में 165 बसें हैं। इसमें 102 निगम की और 63 अनुबंधित बसें शामिल हैं। 102 बसों के संचालन के लिए 148 चालक तैनात हैं, लेकिन पर्याप्त संख्या नहीं होने से कई बसें खड़ी रह जाती हैं। इस समस्या को देखते हुए निगम चालकों की भर्ती करने जा रहा है। चालकों की भर्ती पूरी होते ही विभिन्न रूटों पर बसों के संचालित होने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों को राहत मिलेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी। चालक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह, लंबाई कम से कम पांच फीट तीन इंच तथा दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड अनिवार्य है।
पारदर्शी होगी चालकों की चयन प्रक्रिया
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि चालकों की कमी से संचालन प्रभावित हो रहा है। भर्ती शिविर के माध्यम से योग्य और अनुभवी चालकों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी। दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में चालक भर्ती का लगेगा शिविर
तिथि-ब्लॉक-शिविर का समय
19 फरवरी-लंभुआ-11 बजे
26 फरवरी-भदैंया-11 बजे
05 मार्च-दूबेपुर-11 बजे
12 मार्च-धनपतगंज-11 बजे
19 मार्च-कुड़वार-11 बजे
26 मार्च-बल्दीराय-11 बजे