फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   100 bigha crop dipped

नहर कटने से 100 बीघे फसल डूबी

Sat, 20 Aug 2016 11:53 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 20 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
100 bigha crop dipped
सिंचाई खंड से संचालित रामगंज रजबहे से निकली नहर में पानी ज्यादा छोड़े जाने से शनिवार की सुबह शुकुल उमरी गांव के पास कटान हो गई। कटान से एक मकान व 100 बीघे से अधिक खेत जलमग्न हो गए।
विज्ञापन


खेतों में लगी धान की पौध पानी में डूब गई। किसानों की सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अधिकारियों की लापरवाही से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


सिंचाई खंड-2 की ओर से रामगंज रजबहे का संचालन किया जा रहा है। भदैंया, लंभुआ व चांदा क्षेत्र में इसी नहर व माइनर से सिंचाई का कार्य किया जा रहा है। पिछले दो दिनों ने चांदा क्षेत्र से गुजरी नहर का जलस्तर बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने इसकी जानकारी सिंचाई खंड-2 के अवर अभियंता को दी थी। पर कुछ हुआ नहीं। शनिवार सुबह प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के शुकुलउमरी गांव के पास नहर में कटान हो गई।


सिंचाई खंड-2 के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पानी की अधिकता की वजह से कटान हो गई। कटान को बांधने के लिए जेसीबी भेजी गई है। देर शाम तक कटान को बांध दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed