फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   10 players selected in district level trials

Sultanpur News: जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित हुए 10 खिलाड़ी

Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
10 players selected in district level trials
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी और सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जिसमें सीनियर महिला हॉकी और सीनियर पुरुष कबड्डी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 10 का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में अर्पित सिंह, यश यादव, राजेश पाल, शिवनारायण, सूरज शुक्ला, दिग्विजय, नितेश सरोज, यश राज, गुलशन वर्मा व वैभव अग्रहरि शामिल रहे। हॉकी में छह महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जिसमें किसी का चयन नहीं हो सका। ट्रायल में स्टेडियम कोच राम नरेश यादव, आनंद श्रीवास्तव, चंचल भट्टाचार्य, प्रदीप यादव, श्यामधर ओझा मौजूद रहे। पुरुष कबड्डी में खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में आठ सितंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आठ से 13 सितंबर को अयोध्या में प्रस्तावित है। कबड्डी पुरुष वर्ग के खिलाड़ी 15 से 17 सितंबर को सहारनपुर में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed