Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   10 percent hybrid paddy will be purchased at purchasing centers.

Sultanpur News: क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा उपज का 10 प्रतिशत हाइब्रिड धान

Tue, 28 Oct 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
10 percent hybrid paddy will be purchased at purchasing centers.
सुल्तानपुर। जिले में धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए 92 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवा लिया है। इस बार 12 लाख क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार से धान खरीद शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। अवकाश छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ से पांच बजे तक केंद्र खुले रहेंगे। केंद्रों पर कृषकों से काॅमन और ग्रेड-ए किस्म के साथ हाइब्रिड धान भी खरीदा जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर सिर्फ उपज का 10 प्रतिशत ही हाइब्रिड धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

धान बेचने के दौरान किसानों से छनाई और उतराई का 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लिया जाएगा। यह पैसा समर्थन मूल्य में जोड़कर 48 घंटे में वापस दे दिया जाएगा। इस बार 2,369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जबकि पिछली बार धान खरीद का समर्थन मूल्य 2,300 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग का 33, पीसीएफ का 27, यूपीएसएस का 16, पीसीयू का 13, एफसीआई का दो व मंडी परिषद का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों को शासन के इस निर्देश के बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed