{"_id":"5fb69ee08ebc3e5fad3aae67","slug":"10-new-corona-patient-in-sultanpur-sultanpur-news-lko5507407169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर बड़ा ब्रेक लग गया है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में मात्र दस कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। संक्रमण की रफ्तार घटने से स्वास्थ्य समेत जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को देर रात आई रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब रिपोर्ट में चार लोग निगेटिव और एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में कराए गए कुल 1595 लोगों के एंटीजन टेस्ट में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ट्रूनेट जांच में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दस नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4250 के ऊपर पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन व हॉस्पिटल में भर्ती 24 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने संक्रमण को पूरी तरह काबू में करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।