फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   suddenly azam khan take action against mischief

हकीकत जानने के लिए आजम खां ने मारा छापा

Mon, 23 Dec 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, रामपुर
अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 23 Dec 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
suddenly azam khan take action against mischief

नगर विकास मंत्री आजम खां सोमवार को अचानक राजकीय शिशु सदन पहुंच गए। शिशु सदन में बच्चे उस वक्त जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे। उनका खाना जमीन पर गिरा हुआ था। इसके अलावा साफ-सफाई में कमी मिली।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताते हुए डीएम-एसपी सहित अन्य कई अधिकारियों को बुला लिया। वो लगभग डेढ़ घंटे तक शिशु सदन में रहे। उन्होंने अफसरों को व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कुछ माह के अंदर ही शिशु सदन के दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पिछले साल भी एक बच्ची सलोनी की मौत हुई थी। इसके बाद शिशु सदन को सीआरपीएफ कालोनी से फिजिकल कालेज के पास स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशु सदन को नई बिल्डिंग में लाए जाने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी। इस साल कुछ माह के अंदर ही दो बच्चों की बीमारी से मौत हो गई।
 
राजकीय शिशु सदन में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर विकास मंत्री दोपहर के वक्त अचानक वहां पहुंच गए। उन्होंने सदन में घुसते ही बच्चों की हालत देखी। बच्चे धूप में बैठकर भोजन कर रहे थे, जबकि कर्मचारी धूप सेंक रहे थे। यहां जगह-जगह गंदगी थी, जिस पर वह बिफर गए।


आजम ने अधीक्षक एचपी श्रीवास्तव को सदन में फैली गंदगी और अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। इस बीच जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी आरपी सिंह समेत अन्य अफसरों को तलब कर लिया गया। अफसरों को यहां के हालात दिखाए। इस दौरान अफसरों ने सदन में कर्मचारियों की कमी बताई साथ ही बच्चों की संख्या ज्यादा होने की बात कही। नगर विकास मंत्री ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि यहां की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed