फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   students rampage on mughalsarai and varanasi station

पूरी ट्रेन पर छात्रों का कब्जा, यात्रियों से मारपीट, हंगामा

Sat, 28 Jun 2014 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी, मुगलसराय
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी, मुगलसराय Updated Sat, 28 Jun 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
students rampage on mughalsarai and varanasi station

सिकंदराबाद में रविवार को होने वाली रेलवे की भर्ती के लिए जा रहे परीक्षार्थियों ने मुगलसराय व कैंट स्टेशनों पर दूसरे दिन भी जमकर हंगामा किया। पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में कब्जा जमाए परीक्षार्थियों को निकालने के लिए जहां मुगलसराय में आरपीएफ को लाठीचार्ज करना पड़ा वहीं कैंट स्टेशन पर ट्रेन में न चढ़ पाने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा-तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों और यात्रियों के हंगामे के दौरान आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जबकि रेलवे के अफसर या तो कार्यालय छोड़कर भाग गए या अपने कमरों में बंद हो गए। अलर्ट के बाद भी रेलवे और सिविल पुलिस की सारी सुरक्षा तैयारियां नाकाम साबित हुईं।
विज्ञापन


देर शाम यात्रियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। करीब चार घंटे के बवाल के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि मैं शनिवार को वाराणसी पहुंचकर इस मामले को स्वयं देखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को परीक्षार्थियों ने ट्रेन में घुसने नहीं दिया

students rampage on mughalsarai and varanasi station

पटना से सिकंदराबाद जा रही ट्रेन नम्बर-12792 अप सिकंदराबाद एक्सप्रेस शुक्रवार को 3.50 बजे अपराह्न मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर छह पर पहुंची। परीक्षार्थियों ने पूरी ट्रेन पर कब्जा कर रखा था। पीछे के स्टेशनों पर यात्रियों की शिकायतों के बाद मुगलसराय स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने मोर्चा संभाला।

फोर्स ने जबरन परीक्षार्थियों को उतारना शुरू किया तो गुस्साए युवकों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का एंगल डालकर हंगामा-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जीआरपी-आरपीएफ ने भी स्थिति बिगड़ती देख लाठीचार्ज कर युवकों को दौड़ा लिया और ट्रैक खाली कराया। परीक्षार्थियों की मांग थी कि स्पेशल ट्रेन भेजी जाए या इसी ट्रेन से जाने दिया जाए। बाद में कड़ी सुरक्षा के साथ शाम पौने छह बजे ट्रेन वाराणसी कैंट की ओर रवाना की गई।

ट्रेन के कैंट पहुंचते ही यहां से सवार होने वाले 434 यात्रियों को परीक्षार्थियों ने ट्रेन में घुसने ही नहीं दिया।

यात्रियों और परीक्षार्थियों में जमकर हाथापाई

students rampage on mughalsarai and varanasi station

परीक्षार्थियों और यात्रियों में जमकर धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बल मूकदर्शक बना रहा। हालांकि तकरीबन शाम 7 बजे ट्रेन को यहां से रवाना कर दिया गया। ट्रेन में आरक्षण कराए 300 से अधिक यात्री काफी मशक्कत के बाद भी जब ट्रेन में नहीं घुस पाए तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों और उनके परिजनों ने स्टेशन पर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दिया।

स्टेशन मैनेजर विवाद बढ़ता देख कार्यालय से फरार हो गए। घटना की सूचना रेलवे के आला अफसरों को दी गई। यात्रियों की मांग थी कि स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया जाए। जिसे अफसरों ने मान लिया। देर शाम एक स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को रवाना किया गया।

सतर्कता मैसेज और तमाम इंतजामों के बाद भी रेलवे अफसर, आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस हालातों पर काबू पाने में असफल रहे। लगातार दूसरे दिन भी पहले परीक्षार्थियों और फिर यात्रियों के हंगामे से माहौल गर्माया रहा। जैसे-तैसे चार घंटे बाद माहौल शांत हुआ। इस पूरे मामले में स्थानीय रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed