फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   student rampage in allahabad

इलाहाबाद में विजय जुलूस निकाल रहे छात्रों का बवाल

Tue, 23 Jul 2013 02:25 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
student rampage in allahabad

उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव का विरोध कर रहे छात्रों ने सोमवार दोपहर बाद सलोरी में जमकर उपद्रव किया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट से पीसीएस परीक्षा के साक्षात्कार पर रोक के बाद छात्रों ने हिंदू हॉस्टल से सलोरी तक विजय जुलूस निकाला। जुलूस की शक्ल में निकले छात्र रास्ते में ही उग्र हो गए और हॉ़स्टल से सलोरी के बीच कई जगह तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


होर्डिंग तोड़ते हुए सलोरी पहुंचे छात्रों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने रोका तो छात्रों ने ईट, पत्थरों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उग्र छात्रों ने रास्ते में मिली सपा नेता की वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक बाइक में आग लगा दी। आईजी और डीआईजी के नेतृत्व में पुलिस पहले तो शांत रही लेकिन उत्पात बढ़ता देख छात्रों को पहले तो खदेड़ा फिर पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस ने गलियों में घुसकर छात्रों को पीटा। गोविंदपुर कॉलोनी तक पुलिस और छात्रों के बीच गुरिल्ला युद्ध जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस ने सलोरी में बवाल के मामले में 14 छात्रों को गिरफ्तार किया है।


तनाव के चलते सलोरी इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नारेबाजी कर रहे लगा रहे छात्रों का इरादा भांपकर अतिरिक्त पुलिस बुला ली गई है। करीब दो बजे सलोरी पहुंचकर छात्रों ने शुक्ला मार्केट के इर्द-गिर्द दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इसी दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल के घर के बाहर खड़ी सपा का झंडा लगी वैन को तोड़ दिया।

आईजी, डीआईजी, एसपी सिटी पुलिस बल लेकर वहां पहुंच गए और बवाल कर रहे छात्रों को दौड़ा लिया। गोविंदपुर तक छात्रों और पुलिस के बीच लाठी और पत्थर चले। करीब पौन घंटे में पुलिस ने 14 छात्रों को गिरफ्तार किया और उपद्रव शांत कराया।

पुलिस ने लाउडस्पीकर पर ऐलान भी किया कि धारा-144 लगी है इसलिए लोग घरों में रहें, सड़क पर एकत्र न हों वरना गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed