फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   student leader in trouble after sharing mulayam singh cartoon

कार्टून शेयर करने पर फंसा छात्र नेता

Sat, 09 Aug 2014 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 09 Aug 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
student leader in trouble after sharing mulayam singh cartoon

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का कार्टून शेयर करने के मामले में छात्र नेता सुमित गुर्जर बुरी तरह से फंस गए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर कई घंटे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। 26 जून को सपा नेता संजीव कुमार ने मढ़ीनाथ निवासी छात्र नेता सुमित गुर्जर के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 ए के तहत मुकदमा लिखाया था।

विज्ञापन


मामला सीएम के पिता और पार्टी मुखिया से जुड़ा होने की वजह से कार्रवाई के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने सुमित को थाने बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि सुमित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।
विज्ञापन


सुमित का कहना है कि उसने सपा मुखिया का कार्टून शेयर किया है। अपलोड किसी और ने किया है। इसलिए मेरा कोई दोष नहीं बनता है। इस पर उन्हें सुबूत लाने को कहा गया है। सुबूत न देने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed