{"_id":"deed3753fa01ca9599248a6e6faea6ae","slug":"student-attacked-with-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच के दौरान छात्र को बम मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच के दौरान छात्र को बम मारा
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Dec 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में बुधवार दोपहर आईईआरटी मैदान पर क्रिकेट मैच खेलने के दौरान छात्रों और स्थानीय युवकों के बीच झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद स्थानीय युवकों ने छात्रों पर बम से हमला कर दिया। वहां फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
सिर पर छर्रे धंसने से एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। कर्नलगंज थाने की पुलिस को अर्जी दी गई है। पुलिस का कहना है कि पता किया जा रहा है कि हमले में कौन युवक शामिल थे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के काजीपुर गांव का चंदन मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह एलनगंज इलाके के एक लॉज में किराए पर रहकर पढ़ाई करता है। बुधवार दोपहर वह दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए आईईआरटी मैदान पर गया था।
विज्ञापन
छात्रों के मैच के दौरान ही स्थानीय लड़के भी क्रिकेट खेलने आ गए। उन्होंने छात्रों की पिच के पास स्टम्प लगा दिए। इस पर छात्रों ने विरोध किया तो स्थानीय युवकों से उनकी झड़प हो गई। उस समय स्थानीय युवक धमकी देकर चले गए।
कुछ देर बाद वे कई साथियों संग लौटे तो छात्रों पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही बम भी फेंके। कई राउंड फायरिंग भी की गई। हमले में छात्र चंदन मिश्रा के सिर पर बम के कई छर्रे धंसे। वह लहूलुहान हो गया।
बम धमाकों और गोलियां चलने से खलबली मच गई। आसपास के लोग वहां पहुंच गए। कर्नलगंज थाने की पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने घायल चंदन को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
ईश्वर शरण चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि छात्र का इलाज चल रहा है। वह गंभीर रूप से जख्मी है। हमलावर युवकों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।