{"_id":"5bd689f8bdec2269845a99ed","slug":"stf-seized-large-group-of-heroin-two-inter-state-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने पकड़ी स्मैक की बड़ी खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने पकड़ी स्मैक की बड़ी खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने कार से दिल्ली की ओर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों ने पुलिस को गच्चा देने के लिए केमिकल मिलाकर स्मैक का रंग ही बदल दिया था और उसे कार में छिपाकर लाने के बजाय खुलेआम पीछे सीट पर रखकर ला रहे थे। एसटीएफ के मुताबिक यह स्मैक शातिर तस्कर तैमूर उर्फ भोला की थी जो एक लाख का इनामी है।
एसटीएफ बरेली के प्रभारी अजय पाल के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि मणिपुर से स्मैक लेकर तैमूर हापुड़ जा रहा है। हापुड़ से यह खेप दिल्ली जाएगी। इसके बाद एसटीएफ ने टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर कार रोकी और फरीदपुर के गांव बेहरा के वसीम खान और मोहनपुर के सैदपुर लश्करीगंज के नहीम खान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मणिपुर से तैमूर, उसके भाई सद्दाम और नबी खान ने खेप मंगाई थी। बरेली सेटेलाइट स्टैंड से लेकर यह खेप कार में लेकर हापुड़ पहुंचानी थी। वहां से दूसरे कैरियर के जरिये यह खेप दिल्ली जानी थी।