फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   state president rape twice

राहुल-प्रियंका ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ने किया रेप!

Thu, 11 Jul 2013 03:29 AM IST
बहराइच/ब्यूरो
बहराइच/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 03:29 AM IST
विज्ञापन
state president rape twice

उत्तर प्रदेश में स्वयंभू संगठन राहुल प्रियंका ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सादात अहमद पर एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इससे पहले महिला की सूचना पर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रिसिया थाना क्षेत्र के सिंहापुरवा गांव निवासी सादात अहमद, स्वयंभू संगठन राहुल प्रियंका यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष है। सप्ताह भर पूर्व सादात अहमद निजी कार्य से पयागपुर थाने गया था।
विज्ञापन


इस दौरान पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला मारपीट के विवाद का मामला लेकर थाने आई थी लेकिन महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने महिला को अपना विजिटिंग कार्ड देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए फोन करने को कहा था। महिला का कहना है कि उसने सप्ताह भर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को फोन किया तो उन्होंने कोतवाली देहात अंतर्गत अमीनपुर नगरौर के पास बाग में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में हुए मारपीट के मामले में उल्टा फंसवाने की धमकी देकर प्रदेश अध्यक्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बहाने फिर दो बार बुलाया और दुष्कर्म किया।

मंगलवार रात प्रदेश अध्यक्ष ने दरगाह क्षेत्र में महिला को बुलाया था। इस पर महिला अपने पिता के साथ कोतवाली देहात पहुंच गई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

उनके पास से संगठन के लेटर पैड, कुछ अन्य अभिलेख व मुहरें भी बरामद हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेजकर महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।


प्रभारी निरीक्षण बड़ेलाल ने बताया कि सादात के पास से संगठन का लेटर पैड बरामद हुआ है, उस पर उसके नाम के साथ प्रदेश अध्यक्ष लिखा है।

नहीं जानते सादात को : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामता प्रसाद दलित का कहना है कि राहुल प्रियंका यूथ ब्रिगेड कांग्रेस का फ्रंटल संगठन है या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी फ्रंटल संगठन होता है, उसके पदाधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष को संगठन के पदाधिकारियों को सूची भेजी जाती है लेकिन उन्हें अभी तक ब्रिगेड से संबंधित न तो कोई पत्र मिला है न ही सूची। वह सादात अहमद को नहीं जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed