{"_id":"57d2a3704f1c1bce76317963","slug":"stampede-in-devotees-caused-by-cow-dozens-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गाय की वजह से श्रद्धालुओं में मची भगदड़, दर्जनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गाय की वजह से श्रद्धालुओं में मची भगदड़, दर्जनों घायल
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा/बरसाना
Updated Fri, 09 Sep 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना में पुलिस स्टेशन के नजदीक परिक्रमा मार्ग में गाय के अचानक बीच में आने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गयी। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीँ एम्बुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है। भगदड़ में घायल रामबती, कमला देवी, अखिलेश (बरेली), पुरषोत्तम मिश्रा(कामां), रंजना अरोड़ा, सुदेश शर्मा (दिल्ली), विमलेश, फूलवती फिरोजाबाद हैं।
बता दें कि बरसाना के लाडिली जी मंदिर में आज राधाष्टमी का मुख्य आयोजन था। इसके लिए हज़ारों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। श्रद्धालु यहां मंदिर में दर्शन के साथ श्रीजी के धाम की परिक्रमा भी करते हैं। इसके लिए बरसाना में परिक्रमा मार्ग निर्धारित है। यहीं पुलिस स्टेशन के समीप परिक्रमा मार्ग मे गाय के आने से भगदड़ मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पाताल से एम्बुलेंस बुला घायलों को भर्ती कराया गया। घायलों में रामबती और कमला की हालात नाजुक बताया जा रहा है। फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।