फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp will win only ten seats in up says tauqeer raza khan

दस सीटों पर सिमट जाएगी सपा: तौकीर

Wed, 29 Jan 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jan 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
sp will win only ten seats in up says tauqeer raza khan

आल इंडिया इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान का कहना है कि सपा के मुस्लिम विधायक व मंत्री अपने ‘नेताजी’ को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश में मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी हुकूमत का अपनी पुलिस पर ही नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन


‘भविष्य’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तो अकेले लड़ने का इरादा है लेकिन सारे विकल्प खुले हैं।

उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के साथ नाइंसाफी को लेकर वे कई मुख्यमंत्री व सपा मुखिया से मिल चुके थे, लेकिन उनकी सुनी ही नहीं गई। उल्टे सैफई महोत्सव के नाम पर दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का गया।
विज्ञापन


पढ़ें, यूपी में जातीय संघर्ष में तीन मरे, तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अपना जन्मदिन सादगी से मनाकर उन्होंने एक संदेश दिया। आईएमसी प्रमुख ने कहा कि पूरी कौम सपा से नाराज है। इसका खामियाजा सपा को लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में सपा दस सीटों तक सिमट जाएगी।

सपा के साथ फिर से दोस्ती के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि सपा नेता इन गलतियों से तौबा करते हुए माफी मांग लें तो गुंजाइश बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed