{"_id":"68077cfd77e551dafb0d28aa","slug":"sp-mp-awadhesh-prasad-sit-dharna-in-milkipur-april-26-law-order-stray-cattle-became-the-issue-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 26 अप्रैल को मिल्कीपुर में धरना देंगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद,कानून व्यवस्था व छुट्टा मवेशी बना मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: 26 अप्रैल को मिल्कीपुर में धरना देंगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद,कानून व्यवस्था व छुट्टा मवेशी बना मुद्दा
Tue, 22 Apr 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:10 PM IST
सार
सपा सांसद अवधेश प्रसाद कानून व्यवस्था और छुट्टा मवेशियों सहित कई मुद्दों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है।
विज्ञापन
अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद 26 अप्रैल को मिल्कीपुर तहसील में कानून व्यवस्था, छुट्टा मवेशी और अन्य समस्याओं के विरोध में धरना- प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी सांसद अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गायों की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन
गाय हमारी माता हैं लेकिन आज इस गर्मी में गायों को धूप से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पानी का इंतजाम नहीं है। हरे चारे का इंतजाम नहीं है। उनके लिए आने वाली चूनी चोकर को लोग खा रहे हैं। उनको सूखा भूसा मिल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Heatwave in UP: यूपी में पूरब से पश्चिम तक हीटवेव की चेतावनी, गर्म हवाओं संग लू चलने का अलर्ट जारी
विज्ञापन
मिल्कीपुर के कुरावन गोशाला की चर्चा करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि वहां पर तीन-चार गायों की मौत हो गई थी। इनको उठाने वाला कोई नहीं था, कुत्ते नोच रहे थे। उनके अवशेष को कुत्ते गांव में ले जाकर छोड़ रहे थे, जहां पर दुर्गंध आ रही थी। उस गांव में सांस लेना मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- वक्फ संशोधन बिल के जरिये अपनी नाकामी छिपा रही केंद्र सरकार
सांसद ने अयोध्या कोतवाली के सहनवा गांव में हुई एससी युवती की हत्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एफआईआर उठा कर देख लो कि हत्या करने वाले कौन हैं और आज तक उनके घर पर बुलडोजर नहीं चला, हालांकि मैं बुलडोजर के पक्ष में नहीं हूं।
मिल्कीपुर क्षेत्र में ही भिटौरा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति 50,000 रुपये लेकर घर जा रहा था, उसको लूट कर हत्या कर दी गई लेकिन आज तक उसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन सभी मुद्दों को लेकर 26 अप्रैल को तहसील मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन