सपा विधायक का आरोप, सीतापुर को लूट रहे डीएम-सिटी मजिस्ट्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आत्मदाह तक की दे डाली धमकी
सपा के नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल ने सीतापुर के डीएम डॉ. इंद्रवीर व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल प्रकाश श्रीवास्तव पर जिले में जबरन धन उगाही का आरोप लगाया है।
एक प्लाट की बाउंड्रीवाल तोड़ने से नाराज विधायक ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट को हटाने के लिए आत्मदाह तक की धमकी दे डाली।
काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को एडीएम सर्वेश कुमार को जांच करने का निर्देश दिया, तब जाकर हंगामा थमा।
सीतापुर में चित्रा सिनेमा के पास एक जमीन है। प्रशासन इसे तालाब जबकि दूसरा पक्ष इसे अपनी जमीन बता रहा है। इस प्लाट पर दो दिन पहले बाउंड्रीवाल बनाई गई थी। शनिवार को प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट इसे तोड़ने पहुंच थे।
विधायक के आरोप व सिटी मजिस्ट्रेट के जवाब
सूचना मिलते ही विधायक राधेश्याम भी पहुंचे। काफी देर तक बहस के बाद जेसीबी लौट गई। फिर विधायक सीधे डीएम कार्यालय पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट व डीएम पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विधायक के आरोप
रकम नहीं मिली तो तोड़ने पहुंचे
विधायक राधेश्याम ने कहा कि बाउंड्रीवाल सिटी मजिस्ट्रेट अतुल के कहने पर बनी थी। अब जब उनको रकम नहीं मिली तो वे तोड़ने पहुंच गए। डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट मिलकर सीतापुर लूट रहे हैं। विकास कार्यों का पैसा हड़पा जा रहा है। वसूली की जा रही है। यह मामला विधानसभा में उठाऊंगा।
सिटी मजिस्ट्रेट का जवाब
जमीन तालाब की
प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जमीन तालाब के नाम दर्ज है। रही बात धन उगाही की तो यह आरोप बेबुनियाद है।